April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

उप विकास आयुक्त जावेद अंसारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

उप विकास आयुक्त जावेद अंसारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मतदान के प्रतिशत बढ़ाने के लिए रविवार को स्विप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके तहत उप विकास आयुक्त जावेद शम्स अंसारी के नेतृत्व में गोरौल प्रखंड परिसर में रंगोली बनाकर मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए अपील किया गया.
वही इस मौके उपस्थित अन्य कर्मियों एवं पुलिस पदाधिकारी को बताया गया डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से भेंट करें और मतदान करने में यदि मतदाताओं को कोई समस्या है तो उसका निराकरण कराये.
यदि असमाजिक तत्वों द्वारा मतदाताओं डराया धमकाया जाता हो तो उनपर करवाई करे.
वहीं सीडीपीओ शशि कुमारी ने बतायी पूरे प्रखंड क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों पर, रैली, प्रभात फेरी एवं रात्रि में चौपाल लगाकर कर महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिये प्रेरित किया जा रहा है.
जागरूकता अभियान में कुमारी शारदा शक्ति, कौशर परवेज खान, सरिता सिन्हा, इंद्रजीत कुमार, संगीत देवी, सरिता कुमारी, रशीदा खातून, मीरा कुमारी सहित दर्जनों लोग दर्जनों लोग उपस्थित रहे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.