April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पान समाज के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित

पान समाज के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित

रिपोर्ट :राहुल गुप्ता

जिले के महुआ बाजार स्थित शाही दरबार रेस्टोरेंट के प्रांगण में पान समाज के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरनाथ दास और संचालन पान समाज के जिला संयोजक उमेश दास अकंटक ने की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.मनीष राज एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय प्रसाद यादव उपस्थित हुए जिनका समाजसेवी बसंत कुमार पान ने चरखा छाप टोपी पहनाकर तथा बुके भेंट कर सम्मानित किया‌। वहीं कवि जी ने उक्त अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर और माला पहनाकर उनका अभिवादन किया। होली मिलन समारोह में बिदुपुर अध्यक्ष उमेश दास,अजय कुमार मांजरेकर,संजय पान, मुखिया सुकेश्वर दास, रामनरेश दास, सुरेश दास तथा अनुरंजन तांती ने कविजी अकंटक की होली पर शानदार कविता पाठ कर कार्यक्रम में जान फूंक दिया। वहीं मुज़फ्फरपुर निवासी दिलीप दास पान ने होली गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।इन लोगों के द्वारा शिष्टाचारपूर्वक और मर्यादा पूर्वक आनंदमय माहौल में होली मिलन समारोह मनाया गया। समारोह के दौरान जिले के सभी प्रखंडों से पान समाज की अच्छी खासी उपस्थिति देखी गई। कार्यक्रम के आयोजक श्री अकंटक(कविजी) ने कहा की अगले वर्ष से हर समाज के लोगों के साथ होली मिलन समारोह आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.