डीएम एसपी ने पदाधिकारियों के साथ महुआ में किया फ्लैग मार्च
डीएम एसपी ने पदाधिकारियों के साथ महुआ में किया फ्लैग मार्च
महुआ। रेणु सिंह
आगामी लोकसभा चुनाव के मदेनजर मतदाताओं को जागरूक करने के साथ भयमुक्त और निर्भीक होकर मतदान करने को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने यहां विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियान के साथ फ्लैग मार्च कर लोगों को शांति बनाए रखने का संदेश दिया।
सोमवार किस यहां अनुमंडल कार्यालय पर पहुंचे जिलाधिकारी यशपाल मीणा, पुलिस अधीक्षक हरि किशोर राय ने अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रिमा अत्री, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरभ सुमन, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार, आंगनवाड़ी सेविकाओं सहित विभिन्न पदाधिकारी के साथ हाथ में बैनर लेकर मतदाताओं को वोटिंग के लिए जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया। बाद में डीएम व एसपी के द्वारा पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी और अर्धसैनिक बलों के साथ यहां लंबी दूरी तक फ्लैग मार्च भी किया गया। फ्लैग मार्च के द्वारा उन्होंने मतदाताओं को निर्भीक और निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की नसीहत दी। उन्होंने पातेपुर रोड, समस्तीपुर रोड में हरपुर, कुशहर आदि का भी भ्रमण किया। इस दौरान इवीएम सीलिंग सेंटर निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा का भी निरीक्षण किया।
