वोटर जागरूकता को लेकर महुआ अनुमंडल कार्यालय पर बनाए गए रंगोली
वोटर जागरूकता को लेकर महुआ अनुमंडल कार्यालय पर बनाए गए रंगोली
महुआ। रेणु सिंह
आगामी लोकसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने को लेकर विभिन्न तरीके से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, ताकि उनका एक वोट अच्छे जनप्रतिनिधि के चुनाव में भागीदारी निभाए।
इस मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को यहां अनुमंडल कार्यालय पर आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा रंगोली के जरिए लोगों को वोटिंग करने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने रंगोली में वोटरों के अधिकार के साथ उनके एक वोट के महत्व को दर्शाया। आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा अनुमंडल कार्यालय पर बनाए गए आकर्षक रंगोली देखने के लिए पदाधिकारियों के अलावे अन्य लोगों की भीड़ हुई। यहां सेविकाओं द्वारा बनाए गए वोटर जागरूकता रंगोली को अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रिमा अत्री द्वारा सराहा गया। बताया गया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर वोटरों को जागरूक करने के लिए रैली, प्रभात फेरी, पेंटिंग, कैंडल मार्च निबंध प्रतियोगिता आदि कराए जा रहे हैं।
