April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चेहराकला प्रखंड प्रमुख पद पर प्रियंका राय निर्विरोध निर्वाचित

चेहराकला प्रखंड प्रमुख पद पर प्रियंका राय निर्विरोध निर्वाचित
महुआ अनुमंडल कार्यालय पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई प्रमुख पद के लिए चुनाव, कुल 16 सदस्यों में 15 हुए उपस्थित, कल 16 सदस्यों में 11 ने लगाया था अविश्वास प्रस्ताव
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय अनुमंडल कार्यालय सभागार में सोमवार को चेहराकला प्रखंड प्रमुख पद के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव हुआ। यहां पूर्व प्रमुख प्रियंका राय पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुई। उन्हें एसडीओ चंद्रिमा अत्री द्वारा प्रमाण पत्र सोपा गया।
यहां अनुमंडल कार्यालय पर उक्त चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। अनुमंडल कार्यालय के मुख्य द्वार पर ही पुलिस की पहरे लगाई गई थी, ताकि सदस्य के अलावा बाकी लोग अंदर प्रवेश नहीं कर सके। कार्यालय पर निर्धारित समय के अनुसार एसडीओ चंद्रिमा अत्री की उपस्थिति में प्रखंड प्रमुख के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जिसमें पूर्व प्रमुख रही प्रियंका राय ने नामांकन किया। बताया गया कि उनके विरोध में कोई दूसरा नामांकन नहीं हुआ। समय अवधि तक नामांकन आने के इंतजार के बाद प्रियंका राय को पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया गया। मालूम हो कि वर्तमान प्रखंड प्रमुख अनीता देवी पर 16 में 11 सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया था। अविश्वास प्रस्ताव के बाद चुनाव की तिथि मुकर्रर की गई। इधर चुनाव को लेकर महुआ अनुमंडल कार्यालय द्वार पर गाड़ियों और लोगों की भीड़ लगी थी। चुनाव के बाद कार्यालय से बाहर निकलते ही नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख प्रियंका राय को उनके समर्थकों ने मालाओं से लाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.