April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बगैर सूचना के एकाएक हड़ताल पर चले गए नगर परिषद के सफाई कर्मी

बगैर सूचना के एकाएक हड़ताल पर चले गए नगर परिषद के सफाई कर्मी
बाजार के विभिन्न जगहों पर कचरे की लगी अंबार से निकल रही बदबू लोगों को कर रहा परेशान
महुआ। रेणु सिंह
बगैर किसी सूचना के ही महुआ नगर परिषद के सफाई कर्मी को हड़ताल पर चले जाने के कारण स्थानीय बाजार कूड़े-कचरो के ढेर पर बस गया है। अब तो कचरे की ढेर से निकल रही बदबू न सिर्फ दुकानदार बल्कि आम जनों को भी परेशान कर रखा है।
सोमवार को यहां जगह-जगह कचरे की अंबार लगी थी। जिससे निकल रही बदबू लोगों को परेशान कर रखा था। यहां बाजार के हृदयस्थली गांधी स्मारक, पातेपुर रोड मोड़, बच्चन शर्मा स्मारक से लेकर पीएचसी द्वार, गोला रोड, पातेपुर रोड, समस्तीपुर रोड, थाना चौक, जवाहर चौक सहित जगह-जगह पर कचरे की अंबार लगी थी। दुकानदारों ने बताया कि दो दिनों से कचरे की अंबार लगी है। जिससे निकल रही बदबू परेशान कर रहा है।
पीएफ भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर सफाई कर्मी:
इधर सफाई पर्यवेक्षक सुनील कुमार ने बताया कि बस 2018 से पीएफ भुगतान की समस्या आ रही है। जिसको लेकर कार्यालय को हमेशा सूचना दी जा रही है। इसके बावजूद उसे पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके कारण सफाई कर्मी को हड़ताल पर जाना मजबूरी बना है। उन्होंने बताया कि आवेदन के द्वारा इसकी सूचना नप कार्यालय को दी गई है।
इधर नगर परिषद के सभापति नवीन चंद्र भारती ने बताया कि सफाई कर्मी बगैर सूचना के ही हड़ताल पर चले जाते हैं। बीते शनिवार तक साफ-सफाई हुई है। जबकि सोमवार को बाजार सहित नगर परिषद क्षेत्र से कचरा का उठाव नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि हड़ताल पर जाने से पहले उन्हें नगर परिषद को सूचना देनी चाहिए। जबकि वे लोग एकाएक हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मियों की क्या मांग है और क्यों हड़ताल पर गए हैं। उन्हें वार्ता पर बुलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.