बूढ़ी गंडक नदी पर बने पुल का सड़क से रेन कटर के कारण संपर्क टूटा
बूढ़ी गंडक नदी पर बने पुल का सड़क से रेन कटर के कारण संपर्क टूटा
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड के महथी में बूढ़ी गंडक नंदी पर बने पुल का का संपर्क सड़क से टूट जाने के कारण यातयात पूर्ण रूप से बाधित हो गया। बताया जाता है कि विभूतिपुर प्रखंड के महथी में बना बांध से पुल तक का सम्पर्क सड़क जो भारी बारिश के कारण पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। पानी बहने से कई जगह रेन कटर बन गया है। सड़क इतना कट गया कि लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। छोटे वाहन जाने की बात तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय समाजसेवी संतोष कुमार ,पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार,पूर्व मुखिया अजय कुमार, समाजसेवी विट्टू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह से पिछले वर्ष भी बारिश में टूट गया था। उसी तरह ईस बार भी लागातार वर्षा होने के कारण टूट गया है। इस रास्ते से लोगों का आना जाना भी बंद हो गया। आनेजाने बाले लोग मुश्किल से पैदल जा पाते है। इस रास्ते से महथी, बोरिया, नरहन, भुसवर विभूतिपुर उत्तर, पुरब,सहित दर्जनो पंचायत के लोगों का रोसड़ा जाने आने का मुख्य रास्ता ही जो बन्द हो गया। उन्होंने संवेदक पर कार्य मे लापरवाही करने का आरोप लगाया। जल्द रास्ता निर्माण कराकर यातायात बहाल करने की मांग किया। वहीं नरहन से पतैलिया होते हुए करर्ख जाने वाली बूढ़ी गंडक नंदी के पश्चमी बांध पर रेन कटर के कारण कई जगह पर खतरनाक गढ़ा हो गया जो भयानक हादशा को निमंत्रण दे रहा है। इससे आने जाने में भारी परेशानी उठाना पड़ता है। सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्रा नरहन पढ़ने के लिए सुबह 5 बजे से देर रात तक आना जाना लगा रहता है। पतैलिया निवाशी अरविंद सिंह, वीरेन्द्र कुमार सहित अन्य लोगों ने जल्द मरम्मत करने की माग किया।
