May 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शिविर में 18 लोगों ने किया रक्तदान

शिविर में 18 लोगों ने किया रक्तदान
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय बाजार में मंगलवार को व्यापारी संघ के सचिव अमर कुमार गुप्ता के आवास पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 18 रक्तवीरों ने समाज सेवा के लिए रक्तदान किए।

यहां रक्तदान शिविर का आयोजन वैशाली ब्लड लाइन परिवार के द्वारा किया गया। इस शिविर में रक्तदान करने के लिए लोग पहुंचे। उन्होंने खुशीपूर्वक स्वेक्षा से राष्ट्रहित के लिए अपने रक्त को दान किया। यहां पर व्यापारी संघ के अमर कुमार गुप्ता ने स्वयं रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की। ब्लड लाइन परिवार द्वारा बताया गया कि यहां उनका 247वां रक्तदान शिविर लगाया गया है। उनके द्वारा रक्तदानियों से रक्त लेकर गरीब और असहायों के लिए दिया जाता है। जिससे उनकी जिंदगी बचती है। इस मौके पर आरजू, अनीश, बॉबी, संजय गुप्ता, बृजेश पटेल, मुकेश गुप्ता, अभय गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.