March 20, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

जिला मंत्री,पंकज कुमार कर्ण द्वारा भारतीय मजदूर संघ  धर्मदास शुक्ला जी का  शॉल देकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।

1 min read

जिला मंत्री,पंकज कुमार कर्ण द्वारा भारतीय मजदूर संघ  धर्मदास शुक्ला जी का  शॉल देकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, बिहार 

क्षेत्रीय संगठन प्रभारी ,(बिहार,झारखंड),भारतीय मजदूर संघ श्री धर्मदास शुक्ला जी का समस्तीपुर जिला प्रवास पर जिला अध्यक्ष,श्री महेश कुमार ,एवम जिला मंत्री,पंकज कुमार कर्ण द्वारा शॉल देकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।

शुक्ला जी द्वारा भारतीय मजदूर संघ के विभिन्न आनुषांगिक इकाई- पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ, समस्तीपुर मंडल, भवन एवम पथ निर्माण मजदूर संघ,आशा एवम आंगनवाड़ी इकाई, डाक कर्मचारी संघ,बिजली कर्मचारी संघ,ऑटो एवम परिवहन संघ,मध्यान्ह भोजन रसोइया संघ के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया तथा इसके विस्तार एवं मजबूती हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ,बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राम बाबू सिंह ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती सुधा देवी,पोस्टल से देवेश उपाध्याय , आंगनवाडी संघ से संगीता देवी,रेखा कर्ण,आशा संघ से रंजना कुमारी,रेलवे से दुर्गा नंद गिरी,अमरेन्द्र पोद्दार,भवन एवं पथ निर्माण जिला अध्यक्ष प्रकाश चंद्र यादव एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.