चुनाव को लेकर जिला अधिकारी यशपाल मीणा एवं एसपी हर किशोर राय ने की समीक्षा बैठक।
चुनाव को लेकर जिला अधिकारी यशपाल मीणा एवं एसपी हर किशोर राय ने की समीक्षा बैठक।
गोरौल प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में जिला अधिकारी यशपाल मीणा एवं एसपी हरकिशोर राय ने गोरौल सेक्टर अधिकारिओं के साथ बैठक की । चुनाव को लेकर की गयी समीक्षा बैठक में बीडीओ एवं डीपीआरओ से जब जानकारी ली गयी ,
इसपर डीएम चुनाव की अब तक की तैयारी से नाराज हो गये और दोनों अधिकारी पर भड़क गये ,
यहां तक की बीपीआरओ को सेक्टर अधिकारी से हटाने का आदेश दिया ,
डीएम ने शख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी ।
सभी सेक्टर अधिकारियों को सुझाव दिया की ईमानदारी पूर्वक कार्य करें ,
डीएम और एसपी को आते ही सीडीपीओ शशि कुमारी के नेतृत्व में पर्यवेक्षिका कुमारी शारदा शक्ति , सरिता सिन्हा एवं सेविकओं ने मतदाता जागरूकता के तहत रंगोली बनाकर लोगों को मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया ,
डीएम , एसपी ने कलश पर रखे दीप को प्रज्वलित किया , इन अधिकारियों के साथ महुआ एसडीओ चन्द्रीका अत्रि, एसडीपीओ सुरभ सुमन, प्रभारी थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी के अलावे जिले के अधिकारी शामिल थे ।
