April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लदहो गांव के एक छात्र ने आईएससी की परिक्षा में 410 अंक प्राप्त किया है।

लदहो गांव के एक छात्र ने आईएससी की परिक्षा में 410 अंक प्राप्त किया है।

 

पातेपुर के लदहो पंचायत के लदहो गांव के एक छात्र ने आईएससी की परिक्षा में 410 अंक प्राप्त किया है। छात्र के सफलता पर स्वजन के साथ ही ग्रामीण भी फुले नहीं समा रहे हैं। लदहो वार्ड संख्या 11 निवासी किसान राजगीर यादव के पुत्र एवं पातेपुर स्थित श्रीराम चंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का छात्र आदर्श कुमार ने बिहार बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम में 410 अंक प्राप्त किया है। छात्र के इस सफलता पर स्थानीय मुखिया किशोरी देवी के पुत्र समाजसेवी राजेश पासवान ने छात्र के घर जाकर छात्र को लेखण सामाग्री देकर एवं फुल माला पहनाकर स्वागत किया एवं बधाई दी । बताया जाता है की छात्र के पिता एक छोटे किसान हैं वहीं मां बेबी देवी गृहनी है छात्र बीपीएससी की पढ़ाई कर बड़ा पदाधिकारी बन कर समाज की सेवा करना चाहता है। इस अवसर पर उप मुखिया सुंदरेश्वर राय, डाक्टर पंकज कुमार राय , हरिशंकर राय,विधानंद राय,मोहन कुमार राय, राकेश कुमार, राजेन्द्र राय,वकील राय, मुकेश कुमार राय, सत्यनारायण राय,पवन कुमार राय आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.