April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मानसून की पहली ही बारिश में विभूतिपुर की दर्जनों सड़क झील में तब्दील

मानसून की पहली ही बारिश में विभूतिपुर की दर्जनों सड़क झील में तब्दील

विभूतिपुर/ समस्तीपुर

कृषि के लिए मौसम को अभिशाप कहे या वरदान। एक और जहां समुद्री तूफान से लगातार तीन रोज हवा के साथ बारिश होने से किसानों की फसल की नुकसान के साथ-साथ कई आशियाने भी उजर गए। वहीं दूसरी ओर मानसूनी पहली ही बारिश में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। विभूतिपुर के दर्जनों सड़क झील में तब्दील हो गई है। वहीं कई सड़क रेन कटर के कारण बह गई है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कल्याणपुर से चक हबीब शाहपुर जाने वाली सड़क व कल्याणपुर से महिषी जाने वाली सड़क, डुमरिया चौक से दामोदरपुर जाने वाली के साथ-साथ दर्जनों सड़क की स्थिति दयनीय बनी हुई है। गाड़ी तो दूर की बात पैदल चलना भी मुश्किल होता है। एक तो जगह-जगह सड़क टूटी हुई है वहीं दूसरी ओर सड़क पर 1 से 2 फुट पानी लगे होने के कारण दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है। वही कई सड़क रेन कटर के कारण बह जाने से आवाजाही मुश्किल हो गया है। आखिर इसका जिम्मेवार कौन है? क्योंकि इस सड़क से जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों का भी आवाजाही होती है। पर इस ओर ध्यान किसी का क्यों नहीं पड़ती यह तो सोचनीय व विचारणीय प्रश्न है? आखिर कारण जो भी हो लेकिन मानसून कि पहली ही बारिश में सड़क झील में तब्दील होने से आमलोगों को भविष्य में होनेवाली अप्रिय घटना की चिंता सता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.