April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

इफ्तार पार्टी में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

इफ्तार पार्टी में दिखी गंगा जमुनी तहजीब
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के पुराना बाजार स्थित आसमा हॉस्पिटल पर दावत-ए-इफ्तार के मौके पर गंगा जमुनी की तहजीब दिखी। डॉ मो शमीम अंसारी द्वारा आयोजित इफ्तार में जाने माने लोग शिरकत किया और एक साथ मिल बैठकर शाम का अल्पाहार लिया।
इस इफ्तार पार्टी में शामिल विधायक डॉ मुकेश रोशन, जदयू प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय, डॉ केसी विद्यार्थी, डॉ महेश चौधरी, डा वी दयाल सिंह, समाजसेवी सत्येद्र कुमार, सुमन कुमार, डब्ल्यू सिंह, मो इम्तियाज, मोहम्मद आलम, फिरोज हसन आदि ने कहा कि यह आपसी मिल्लत, समरसता और सहिष्णुता का प्रतीक है। इफ्तार में एक साथ मिल बैठकर खाने से आपसी प्रेम एक और अपनत्व बढ़ता है। इफ्तार पार्टी के बाद हिंदू मुस्लिम एक दूसरे से गले मिले और आने वाले ईद की पूर्व बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.