April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रोजेदारों को ईद की मुबारकबाद देने महुआ पहुंचे चिराग कहीं खाई से भाई तो कहीं गले मिलकर लोगों से मांगा आशीर्वाद

रोजेदारों को ईद की मुबारकबाद देने महुआ पहुंचे चिराग
कहीं खाई से भाई तो कहीं गले मिलकर लोगों से मांगा आशीर्वाद
महुआ। रेणु सिंह
ईद पर रोजेदारों को मुबारकबाद देने के लिए लोजपा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान गुरुवार को महुआ पहुंचे। उनके पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे लगाए। वही चिराग पासवान कहीं सेवई खाकर तो कहीं गले मिलकर लोगों से आशीर्वाद लिया।
पूर्व कार्यक्रम के अनुसार श्री पासवान महुआ का पुराना बाजार स्थित और पूर्व नगर पार्षद हाफिज तौकीर की आवास पर पहुंचे। जहां पर पार्टी के संजय सिंह, अवधेश सिंह, श्रीकांत पासवान, राजकुमार पासवान, गुड्डू कुमार, मो लाडले, सनोज पासवान, संजय चौधरी, हाफिज तौकीर सैफी सहित दर्जनों लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया यहां पर उन्होंने लोगों के बीच बैठकर सेवई खाई। उनके आने पर युवा वर्गों में खासा उत्साह दिखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कृत संकल्पित है। सरकार में राष्ट्र ऊंचे दर्जे पर पहुंचा है। इसके बाद वे चेहराकला और महुआ पंचमुखी चौक से चकसिकंदर मार्ग से कड़ियां होते हुए राजापाकर पहुंचे। इस बीच उनका जगह-जगह लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.