April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में शिक्षाविद् मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन

महुआ में शिक्षाविद् मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली ! महुआ , समर्पण एजुकेड द्वारा प्रायोजित ,जय मां सरस्वती कोचिंग संस्थान द्वारा आयोजित शिक्षाविद मिलन सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया ।समारोह का उद्घाटन महुआ नगर परिषद सभापति नवीन चंद्र भारती ,पूर्व पार्षद अरुण कुमार सिंह राम प्रवेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया ।समारोह को संबोधित करते हुए सभापति श्री भारती ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन तभी आ सकता है, जब लोग शिक्षित होंगे ।उनके जीवन शैली निश्चित बदलेगी, जनमानस की आर्थिक ,सामाजिक ,शैक्षणिक परिवर्तन होगा। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुनील मिश्रा ने संस्थान को साधुवाद देते हुए कहा कि यह संस्थान आज की नव युवा पीढ़ी की मार्गदर्शन करने का काम करती है ।साथ ही साथ उनमें तकनीकी शिक्षा के विकास की ओर ध्यान देती है ।पूर्व नगर पार्षद अरुण कुमार सिंह ने संस्थान के विकास की मंगल कामना की ।समारोह की अध्यक्षता प्रो. वेद प्रकाश पटेल तथा संचालन संस्थान के निर्देशक अमित कुमार सरस्वती ने की ।इस मौके पर क्षेत्र के जाने-माने समाज सेवियाें,शिक्षाविदों को अंग वस्त्र एवं डायरी ,कलम देकर सम्मानित किया गया ।10वीं तथा 12वीं के बाद छात्रों को किस क्षेत्र में अध्ययन करना चाहिए इस पर लंबी चौड़ी मार्गदर्शन प्रस्तुत किए गए ,जिससे कि विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा में प्रवीण होकर आर्थिक रूप से मजबूत हो सके। समारोह में समर्पण संस्थान के निशांत कुमार, शशि भूषण कुमार, पार्षद अजीत कुमार अनु, शिक्षक अजंत कुमार ,अजीत कुमार अभिनंदन सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.