April 12, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

कार्यकर्ताओं ने कहा की अबकी बार चार सौ पार होना निश्चित है

कार्यकर्ताओं ने कहा की अबकी बार चार सौ पार होना निश्चित है

वैशाली पातेपुर भाजपा युवा मोर्चा पूर्वी मंडल की विशेष बैठक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार राय उर्फ टाइगर के अध्यक्षता एवं विधानसभा प्रभारी अशरफी सहनी की उपस्थिति में में मंडल क्षेत्र के मालपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शुशांत शेखर, जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह,जिला मंत्री कुन्दन कुमार के साथ ही , अवधेश झा, रविशंकर तिवारी, पप्पु पासवान,मनीष मंडल, आमोद साह, पुरुषोत्तम कुमार, निरंजन राय, राघवेन्द्र कुमार, मोहम्मद नेयाज, दिनेश पासवान, विकास कुमार,अजय सहनी, विष्णु माझी आदि भारी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में एक स्वर में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया की युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता अपने मंडल के सभी बुथों से पार्टी के प्रत्याशी नित्यानंद राय को अधिक से अधिक वोटों से जीत दिलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे । कार्यकर्ताओं ने कहा की अबकी बार चार सौ पार होना निश्चित है। जिसमें पातेपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा मोर्चा की भागीदारी भी अहम होगी इसके लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं कृत संकल्पित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.