अंबेडकर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाई गई
अंबेडकर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाई गई
रिपोर्ट:- मोहन कुमार सिंह, महुआ
महुआ नगर परिषद क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी वार्ड संख्या 17 में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजा धवन ने किया। रात्रि में दीप महोत्सव भी मनाया गया । इस मौके पर पूर्व रेलवे कर्मचारी विश्वनाथ राम, डॉक्टर नरेश कुमार रावत ,सुनील रविदास, राकेश रावत ,सुधीर वाल्मीकि, अप्पू रावत, राधे श्याम रावत, लाल बाबू मांझी , पूर्व वार्ड पार्षद विजय शाह, संजीव पासवान ,पवन पासवान, सोनू मांझी ,अमित रावत, राहुल मांझी, पुली पासवान ,बिमला देवी, वीना देवी आदि उपस्थित होकर तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
