महुआ में जोर-शोर से चलाए जा रहे हैं वाहन चेकिंग अभियान
महुआ में जोर-शोर से चलाए जा रहे हैं वाहन चेकिंग अभियान
महुआ। रेणु सिंह
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए महुआ में विभिन्न जगहों पर वाहन जांच अभियान जोर-शोर से चलाई जा रही है। इस दौरान वाहनों में कहीं अवैध सामानों को ढोया तो नहीं जा रहा है। इस पर प्रशासन का पैनी नजर है। रविवार को यहां विभिन्न जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी वाहन जांच अभियान में लगे हैं। महुआ ताजपुर मार्ग पर छतवारा बाईपास मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाकर उच्चको, अपराधिक तत्वों, वांछितों पर नजर रखी गई। वही वाहनों से कहीं अवैध सामान तो नहीं ढोया जा रहा है। इस पर प्रशासन का पैनी नजर रहा। उन्होंने कार और अन्य वाहनों की डिक्की, सिट आदि की जांच की। वहीं इसी मार्ग पर कुशहर, हरपुर बेलवा, डभैच, बडीया, मालपुर आदि में भी वाहनों की जांच की गई। बताया जा रहा है कि चुनाव को देखते हुए वाहन जांच सख्ती से की जा रही है। जांच में वाहनों की डिक्की आदि चेक किए जा रहे हैं। यहां एसडीओ चंद्रिमा अत्री, डीएसपी सुरभ सुमन स्वयं मॉनिटरिंग कर रही है।
