April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के कन्हौली में खुला माता का पाठ भक्ति चढी परवान

महुआ के कन्हौली में खुला माता का पाठ भक्ति चढी परवान
महुआ। रेणु सिंह
वासंती नवरात्रि के सातवें दिन सोमवार को महुआ के विभिन्न जगहों पर मां कालरात्रि की पूजा विधि विधान के साथ की गई। वही पूजा के साथ यहां कन्हौली मैदान में बनाई गई देवी की भव्य प्रतिमा का पट भी खोल दिया गया। माता का पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। और जयघोष से स्थल गूंज उठा। माता के पट खुलते ही लोगों में भक्ति परवान चढने लगी है।
यहां आदि देव गणेश, कार्तिकेय, मां लक्ष्मी, सरस्वती के साथ मां दुर्गा की भव्य और आकर्षक प्रतिमा बनाई गई है। शेर पर सवार मां दुर्गा महिषासुर का विभिन्न शास्त्रों से वध करती दिख रही है। यहां पर माता का पट खुलने के साथ 56 भोग लगाए गए। वही महा आरती के साथ भक्ति गान हुए। श्रद्धालुओं द्वारा घर परिवार, समाज के साथ राष्ट्र कल्याण के लिए माता से वंदना की गई। कन्हौली रामनवमी मेला के लिए जिला में प्रसिद्ध माना गया है। यहां बुधवार को रामनवमी पर बड़ा मेला लगेगा। इस मेले में बेल और मिट्टी के बने बर्तन प्रसिद्ध है। कन्हौली मैदान में चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा की प्रतिमा कई वर्षों से बनते आ रही है। प्रतिमा स्थल पर श्रद्धालुओं की टोली सुबह-शाम माता की पाठ के साथ उनकी आराधना में जुटे हैं। यहां नवरात्रि को लेकर चारों ओर भक्ति परवान पर है और रूपम देहि यशो देहि की मंत्र जाप से इलाका गूंज रहा है। उधर गायत्री शक्तिपीठ रानीपोखर डुमरी में विधि विधान के साथ माता की आराधना की जा रही है। जिले में शक्तिपीठ के नाम से प्रसिद्ध गोविंदपुर सिंघाड़ा में माता की आराधना में आचार्य और श्रद्धालु जुटे हैं। इधर महुआ के कालीघाट सहित विभिन्न देवी स्थलों के अलावा घरों पर भी श्रद्धालु नवरात्र पूजन में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.