April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रैली के द्वारा लोगों को आग से बचाव के लिए दिया संदेश

रैली के द्वारा लोगों को आग से बचाव के लिए दिया संदेश
अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत आग से बचाव को लेकर चलाए जा रहे अभियान
महुआ। रेणु सिंह
फायर ब्रिगेड कर्मियों द्वारा सोमवार को स्कूली बच्चों के साथ आग से बचाव को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के द्वारा लोगों को आग से बचाव को लेकर जानकारी दी गई। साथ ही इस समय जलथी सलाई की तीली, बीड़ी, सिगरेट, चिंगारी युक्त राख को जहां-तहां नहीं फेंकने की नसीहत दी गई।
यह जागरूकता रैली यहां फायर स्टेशन के द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह पर नगर परिषद के सिंहराय पश्चिम उत्क्रमित मध्य विद्यालय से निकाला गया। जो महुआ बाजार के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए लोगों को आज से बचाव को लेकर जागरूक किया। अभियान अग्निशमन पदाधिकारी ओंकारनाथ सिंह के नेतृत्व में निकल गया। जिसमें अग्निक विजय कुमार, राकेश कुमार, रोशन कुमार, सोनू कुमार, पीयूष कुमार, मनीष कुमार, सौरभ कुमार, हेमा कुमारी, तनुजा कुमारी, सिमरन कुमारी, काजल कुमारी, अग्नि चालक संतोष कुमार, वीरेंद्र कुमार यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई। बताया गया कि अग्निशमन सेवा सप्ताह बीते 14 अप्रैल से शुरू हुआ है जो 20 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान आग से बचाव को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.