April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्कूल में दीक्षांत सह सम्मान समारोह पर दिखा अनोखा संगम

स्कूल में दीक्षांत सह सम्मान समारोह पर दिखा अनोखा संगम
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड की कन्हौली धनराज पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिशनपुर बेझा में सोमवार को दीक्षांत सह आठवीं के छात्र-छात्राओं का विदाई के साथ सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षक-शिष्य और ग्रामीणों के बीच अनोखा संगम दिखा।
यहां पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। देशभक्ति कार्यक्रम पर छात्राओं ने लोगों का दिल जीता। ए मेरे प्यारे वतन, तिरंगा ऊंचा रहे हमारा, इंसाफ की डगर पर आदि देशभक्ति गीतों पर छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित पेश किया गया। वही आयो रे शुभ दिन, रंगीलो मारो ढोलना, मेघा रे मेघा रे, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि गीत पर आकर्षक मनमोहक नृत्य कर छात्राओं ने तालियां बटोरी। यहां वर्ग 01 से 8 तक वार्षिक मूल्यांकन में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं आठवीं वर्ग के बच्चों को विदाई सह सम्मान दी गई। शिक्षक रवींद्र कुमार ने बताया कि वार्षिक मूल्यांकन में बच्चों का काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.