April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वाइक चोरी को लेकर पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

वाइक चोरी को लेकर पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन। रिपोर्ट अमरेश कुमार।                                          वैशाली जिला अन्तर्गत महुआ थाना क्षेत्र के डोगरा हाट से अज्ञात चोरों ने हिरो कंपनी का ग्लेमर रंग ब्लू,जिसका इंजन नम्बर JAO 6ERKGKO3533, चेचीस नम्बर MBIJAW100KGK03550, मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गया। इस मामले को लेकर मोटरसाइकिल का मालिक नागमनी कुमार पिता-रामा चौधरी, ग्राम-रूसुलपुर ओस्ती, पोस्ट -थाना -महुआ, जिला वैशाली निवासी ने थाना में आवेदन दिया है । पीड़ित ने कहा कि अपनी मोटर साइकिल डोगरा हाट पर लगाई जिसे मौका पाकर उच्चकों ने बाइक चुरा ली ।नागमनी कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए महुआ थाना में आवेदन दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुशार एक महीने के अंदर अनेकों गाड़ी चोरी चली गई। लेकिन  इस मामले में ना तो हाट मालिक के तरफ से और ना ही स्थानीय पुलिस प्रशासन का कोई ध्यान गया। और ना ही कोई सुरक्षा का इंतजाम किया गया। जिसके कारण चोरों का मनोबल बढ़ता जारहा है। और आए दिन घटना करते जा रहा है। इस से आम जनता परेशान है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.