April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विदेश में हुआ उदय प्रताप सिंह का निधन । क्षेत्र में शोक की लहर । रिपोर्ट:-आदित्य कुमार सिंह

विदेश में हुआ उदय प्रताप सिंह का निधन ।
क्षेत्र में शोक की लहर ।

रिपोर्ट:-आदित्य कुमार सिंह

जीरादेई(सीवान ):- प्रखण्ड क्षेत्र के मुइयाँ निवासी 57 वर्षीय उदय प्रताप सिंह का निधन दोहाकतर में शनिवार के शाम को ह्रदय गति रुक जाने से हो गया ।उनके निधन के खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी तथा उनके पैतृक गांव मुइयाँ में लोगों के आने का तांता लग गया ।
उनके छोटे भाई निर्भय सिंह ने बताया कि मेरे बड़े भैया का देहांत हार्ट अटैक से शनिवार के शाम को हो गया ।उन्होंने बताया कि करीब 37 साल से विदेश में नौकरी करते थे तथा प्रतिवर्ष गांव आते जाते रहते थे । उन्होंने बताया कि भैया का पार्थिव शरीर दो दिन बाद गांव पहुँच जायेगा ।स्थानीय मुखिया नीतू सिंह ने बताया कि उदय बाबू काफी नेक इंसान थे तथा जरूरतमंदों का तन मन व धन से मदद करते थे तथा बहुत परिवार को विदेश में ले जाकर रोजगार मुहैया करवाये है ।इनके निधन पर प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह , समाजसेवी चन्द्रमा सिंह, पीयूष सिंह, कलिंदर सिंह ,विनोद सिंह , अभय सिंह ,रमेश कुमार सिंह , उप मुखिया सोनु कुमार
गिरीश श्रीवास्तव , अंकित मिश्रा आदि ने शोक व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.