May 1, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

चिराग पासवान के नॉमिनेशन में जाने के लिए एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक

चिराग पासवान के नॉमिनेशन में जाने के लिए एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक
हाजीपुर से एनडीए समर्थित प्रत्याशी चिराग पासवान को रिकॉर्ड मतों से जीताने का लिया निर्णय
महुआ। रेणु सिंह
एनडीए समर्थित और लोजपा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का गुरुवार को हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से नामांकन होगा। इस नामांकन कार्यक्रम में भारी से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को जाने के लिए एनडीए कार्यकर्ताओं की मंत्रणा बैठक मंगलवार को फुलवरिया स्थित एक सभा भवन पर हुई। इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने एड़ी चोटी एक कर अपने प्रत्याशी चिराग पासवान को रिकार्ड मतों से जितने का संकल्प लिया।
बैठक की अध्यक्षता लोजपा रा के प्रखंड अध्यक्ष उदय प्रकाश सिंह तथा संचालन देवेंद्र पासवान ने किया। इस मौके पर उपस्थित पार्टी नेता सह पूर्व प्रत्याशी संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को अपने प्रत्याशी चिराग पासवान के होने वाले नामांकन में अधिक से अधिक लोगों को हाजीपुर ले चलने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं और उन्हीं के बदौलत संगठन की मजबूती होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से चिराग पासवान रिकार्ड मतों से जीतेंगे। इसके लिए एनडीए के सभी कार्यकर्ता की सहभागिता जरूरी है। प्रभारी विवेकानंद ने कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी शक्ति लगाकर क्षेत्र में डट जाने को कहा। इस मौके पर छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष श्रीकांत पासवान, संजय चौधरी, डॉ सुमन सिन्हा, संजय चौधरी, मो लाडले, लक्ष्मण पासवान, धीरज गुप्ता, गीता कुशवाहा, प्रमोद महतो, लखनदेव पासवान, बिगनेस कुमार सिंह, महेश पासवान, फुड्डू, उमेश पासवान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.