May 5, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया

भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया

पातेपुर बाजार के जय मूरत राय डिग्री महाविद्यालय स्थित एनडीए समर्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। कार्यालय का विधिवत उद्घाटन पुर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मंत्री सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, स्थानीय विधायक लखेंदर पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पुर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बनना तय है।पुरे देश में चार सौ से अधिक एवं बिहार की सभी चालीस की चालीस सीटें एनडीए गठबंधन जीत रही है केंद्र एवं राज्य सरकार ने सभी वर्ग समुदाय के लिए विकास का काम किया है उन्होंने ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया हर एक कार्यकर्ता अपना अपना बुथ जितें एवं केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी लोगों को दें। पुर्व मंत्री ने लोगों से एनडीए समर्थित उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से से भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को अधिक से अधिक वोटों से जिताकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुखिया दीलीप कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम को विधायक लखेंदर पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सुनील कुमार कुशवाहा, इंद्रजीत सिंह, उमेश कुमार विभु, अजबलाल साह, पुर्व मुखिया रामनरेश राय, मुखिया मोहम्मद सज्जाद अहमद , शम्भु कुमार राय, रीता देवी राम,संजय पासवान, सुबोध पासवान, अशोक कुमार राय उर्फ टाइगर, रामकुमार कुशवाहा, अशरफी सिंह कुशवाहा, आदि ने संबोधित किया।इस अवसर पर एनडीए समर्थित सभी दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर खेसराही पंचायत के पुर्व पैक्स अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। पुर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने राजेश कुशवाहा को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.