May 5, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में प्लास्टिक थैले के प्रयोग करते कई दुकानदार की काटे चालान

महुआ में प्लास्टिक थैले के प्रयोग करते कई दुकानदार की काटे चालान
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय बाजार में गुरुवार को प्लास्टिक बंद के विरुद्ध नगर परिषद के द्वारा अभियान चलाकर विभिन्न दुकानदारों के यहां छापेमारी की गई। जहां पर प्लास्टिक के प्रयोग करते कई दुकानदार पकड़े गए और उनका चालान काटा गया।
यहां नगर सहायक लोक स्वच्छता एवं अवशिष्ट प्रावधान प्राधिकारी नेहा कुमारी के नेतृत्व में नगरकर्मी अभय कुमार, सफाई पर्यवेक्षक सुनील कुमार, गुड्डू राय, सूरज कुमार, राजा कुमार आदि ने सघन छापेमारी की। इस सघन सापेमारी अभियान में कई ठेलेधारी फल दुकानदारों, रेहरी वाले आदि के यहां प्लास्टिक के थैले पकड़े गए। जिनका प्लास्टिक थैला जप्त करते हुए उन्हें जुर्माने में चालान काटे गए। अभियान में 2200 रुपए की वसूली की गई। यहां नगर परिषद द्वारा प्लास्टिक के थैले के विरुद्ध की गई छापेमारी को लेकर दुकानदारों में हड़कंप मची रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.