April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

Muzaffarpur: कोविड-19 महामारी पर प्रभावी नियंत्रण के मद्देनजर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य सामाजिक संगठन /संस्थाओं के द्वारा भी महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।

Muzaffarpur: कोविड-19 महामारी पर प्रभावी नियंत्रण के मद्देनजर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य सामाजिक संगठन /संस्थाओं के द्वारा भी महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम मे आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सुनील कुमार पांडे ने जिलाधिकारी को कोरोना किट प्रदान किया।श्री सुनील कुमार पांडे ने बताया कि 305 ऐसे किट सकरा,मुरौल, मुसहरी ,बोचहां और बन्दरा प्रखंड के सभी एएनएम के बीच वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न संस्थाओं के वित्तीय सहयोग के मदद से मुजफ्फरपुर जिले में COVID-19 की दूसरी लहर के प्रभाव से निपटने में आगा खान समर्थन कार्यक्रम (भारत) सहयोग कर रहा है। संस्था द्वारा- जोखिम संचार और सामुदायिक जुड़ाव पर समुदाय के बीच विभिन्न क्षमता निर्माण के माध्यम से कोविड अनुरूप उचित व्यवहार को बढ़ावा दिया जा रहा है।कहा कि कोविड बचाव कार्य में साबुन से हाथ धोना सामुदायिक स्तर पर सुनिश्चित हो सके, इसलिए हाथ धोने की इकाई की स्थापना, साबुन बैंक की स्थापना, जैसी गतिविधियों प्रखण्डों में संचालित की जा रही हैं। मालूम हो कि जागरूकता वाहनों के माध्यम से गांवो में टीकाकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।उक्त संस्था के सहयोग से 15 जागरूकता वाहनों के द्वारा एक महीने तक विभिन्न प्रखण्डों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। संस्था द्वारा फ्रंटलाइन कार्यकर्ता जैसे ए.एन. एम, आंगनवाड़ी सेविका को भी मेडिकल किट दिया जा रहा है जिसमे ऑक्सी मिटर,थर्मल गण , मास्क, फ़ेस शेएल्ड , ग्लव्स ,सैनीटाइजर, इत्यादि शामिल हैं।

जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर ने संस्था के क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ अन्य पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी तथा अन्य समस्याओं पर नियंत्रण में प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उक्त महामारी के नियंत्रण में समुदायिक एफर्ट का अपना एक विशेष रोल है। हम मिल- जुल कर इन समस्याओं के समाधान की दिशा में बेहतर प्रयास कर सकते हैं।

संस्था के प्रतिनधि जय प्रकाश सिंह ने बताया कि संस्था दारा 615 कोरोना संक्रमित परिवार(सकरा, मुरौल,मूशहरी, बोचहाँ, बंदरा) को मेडिकल किट दिया गया। कमजोर समुदाय में 348 परिवार को राशन वितरण किया गया।
हाट, मंदिरों, गांवों, मस्जिदों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर नियमित माइकिंग के माध्यम से सामुदायिक जागरूकता भी किया जा रहा है।
AKRSPI कोविड बचाव कार्य के तहत वैक्सीन हिचकिचाहट को कम करने के लिए जिला, ब्लॉक प्रशासन जैसे स्थानीय शासन का समर्थन ले कर 100% टीकाकरण पंचायत विकसित करने की योजना बना रहा है ताकि तीसरी लहर का प्रभाव न्यूनतम हो सके।
उपर्युक्त कार्य विभिन संस्था जैसे- यूनिसेफ़, जॉन डीयर, यूएन वुमन सेकंड चान्स एडुकेशन, डी.एफ़.आई डी के सहयोग से जिले के पाँच प्रखण्डों में किया जा रहा है। मौके पर डॉ वसंत कुमार एवं श्री मुकेश चंद्रा भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.