April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मलेशिया में मिस एशिया ग्लोबल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी तान्या सिन्हा

मलेशिया में मिस एशिया ग्लोबल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी तान्या सिन्हा

पटना/रांची, 19 जून : झारखंड की बेटी और मिस मणप्पुरम क्वीन ऑफ इंडिया 2019 तान्या सिन्हा मलेशिया में होने वाले मिस एशिया ग्लोबल में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही है। झारखंड के रांची शहर की रहने वाली तान्या सिन्हा के पिता संजय कुमार सिन्हा पटना के एक प्रतिष्ठित स्कूल के प्रिंसिपल हैं जबकि उनकी मां श्रीमती नीलकमल सिन्हा भी प्रिसिंपल हैं। तान्या ने अपनी प्रारभिंक शिक्षा डीएवी स्कूल रांची से हासिल की। तान्या ने जेवीएम श्यामली, रांची से 12वीं की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई की है। इस बीच तान्या ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया और मिस बोकारो के खिताब से नवाजी गयी। तान्या ने झारखंड की ओर से मिस फेमिना प्रतियोगिता में प्रतिनिधत्व किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

तान्या सिन्हा वर्ष 2019 में मिस मणप्पुरम क्वीन ऑफ इंडिया में हिस्सा लिया और विजेता का ताज अपने नाम कर लिया। तान्या अब मलेशिया में होने वाले मिस एशिया ग्लोबल में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही है। लीजा हेडन को आदर्श मानने वाली तान्या सिन्हा ने बताया कि मिस एशिया ग्लोबल का आयोजन जून में किया जाना था लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुये यह शो नहीं हो सका है। इस शो में विश्वभर से 59 प्रतिभागी शिरकत कर रही हैं और उन्हें भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है जिसे लेकर वह बेहद रोमांचित महसूस कर रही है। तान्या ने कत्थक में स्नातक किया है। अजीज प्रेमजी यूनिवर्सिटी बैंगलूरू से डेबलपमेंटल स्टडीज में पीजी
कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.