May 5, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हाजीपुर में इंडिया महागठबंधन चुनाव प्रधान कार्यालय का हुआ उद्घाटन ।

हाजीपुर में इंडिया महागठबंधन चुनाव प्रधान कार्यालय का हुआ उद्घाटन ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार

वैशाली (हाजीपुर ) हाजीपुर सुरक्षित संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन के उम्मीदवार शिवचंद्र राम के चुनाव अभियान के संचालन हेतु प्रधान कार्यालय का उद्घाटन स्वयं उम्मीदवार ने फीता काटकर किया। कार्यालय के उद्घाटन समारोह में हाजीपुर के पूर्व राजद उम्मीदवार देव कुमार चौरसिया, लोकसभा प्रभारी विनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ असद अली खान शाह ,जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी,एडवोकेट रंजीत यादव , प्रधान महासचिव सहित महा गठबंधन के हजारों कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए लोकसभा उम्मीदवार शिवचंद्र राम ने कहा हाजीपुर का बेटा ही हाजीपुर का विकास कर सकता है। यहां की जनता की मांग है कि अबकी बार स्थानीय बेटा ही सांसद होगा न कि हवाई जहाज वाला । महा गठबंधन के सभी घटक दल के नेता व कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के बूथ लेवल तक तैयारी में लग जाए और गठबंधन के संदेश को एक-एक मतदाता तक पहुंचा दे, जीत निश्चित है ।इसके लिए सभी कार्यकर्ता को लगना होगा ,तभी जाकर सफलता हाथ लगेगी। बताते चले कि हाजीपुर की लड़ाई साधारण नहीं है, इसमें महागठबंधन के सभी घटक दल के नेता को दिन-रात एक करके मेहनत करना होगा ,तभी जाकर सफलता मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.