May 5, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हाजीपुर लोकसभा राजद प्रधान कार्यालय का हुआ उदघाटन ।

हाजीपुर लोकसभा राजद प्रधान कार्यालय का हुआ उदघाटन ।
रिपोर्ट : नसीम रब्बानी /आदिल शाहपुरी
वैशाली पूर्व मंत्री बिहार सरकार पटना राजद पार्टी के संघर्षशील लगनशील अनुभवी कार्यशील सज्जन शिष्टाचारिक राजद हाजीपुर लोकसभा प्रत्याशी श्री शिव चंद्र राम ने अपने चुनावी प्रधान कार्यालय का उदघाटन हाजीपुर अनवर पुर चौक पर फीता काट कर जोशो खरोश के साथ किया इस शुभ घड़ी पर हाजीपुर GV के पूर्व प्रत्याशी देव कुमार चौरसिया , हाजीपुर लोकसभा प्रभारी विनोद कुमार श्रीवास्तव प्रदेश महासचिव , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के असद अली खान शाह हाजीपुर प्रभारी , जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ चंद्रवंशी , एडवोकेट रंजीत यादव , जिला वैशाली महासचिव एवं महुआ विधानसभा प्रभारी सरफराज एजाज , महुआ विधानसभा विधायक श्री डॉक्टर मुकेश रौशन , प्रखंड एवं जिला स्तरीय झुझारू लीडर गणेश यादव , पूर्व मुखिया शाहपुर खुर्द पंचायत के बली राम सहनी , पार्टी के युवा लीडर तौसीफ रजा उर्फ रुमी समेत गठबंधन के हजारों चहिते ने उदघाटन समारोह में उपस्थित होकर एकजुटता दिखाई और कहा कि इस बार हाजीपुर लोकसभा प्रत्याशी श्री शिव चंद्र राम हाजीपुर का बेटा है हम सब लाखों मत से इनकी जीत सुनिश्चित करेंगे इन्होंने यह भी कहा कि हाजीपुर का बेटा ही हाजीपुर का विकास कर सकता है इसलिए जनता ने ठान लिया है कि है कि अबकी बार हमें स्थानीय बेटा की जरूरत है ना की हवाई जहाज वाले का इस बाहरी को बाहर निकाल कर फेंक देना है बस सभी लोग अपने-अपने बूथ पर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता मेहनत करें और मत को कैसे डलवाना है इस की प्रक्रिया अपनाएं तो जीत निश्चित बहुत बड़ी होगी और लड़ाई को आसान न समझना होगा हर बूथ पर अपना कार्यकर्ता को अभी से लगा देने की जरूरत है नहीं तो जीती बाजी थोड़ी सी मेहनत न करने की वजह से उलट पलट हो जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.