April 26, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बकरीद पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्द के वातावरण में मनाने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

बकरीद पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्द के वातावरण में मनाने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

हाजीपुर, जिला परिषद हाजीपुर के सभागार कक्ष में बकरीद पर्व को शांति पूर्वक, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति त्तमिति की बैठक हुई। जिसमें सभी अनुमण्डलों और प्रखण्डों के शांति समीति के सदस्यों ने भाग लिया।

पुलिस अधिक्षक श्री हर किशोर राय ने कहा कि पर्व के अवसर पर हमें एक-दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखना है। यह कुर्बानी का त्योहार है। जिसे हमें मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना है। शांति समिति के सदस्य भी इसमें सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने कहा कि इस दौरान सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी और भ्रामक तथा अफवाह आधारीत खबर फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होनें समिति के सदस्यों से कहा कि यदि उनके पास कोई गोपनीय सूचना प्राप्त होती है तो तुरंत बॉट्सअप पर मैसेज करें। आधे घंटे के अंदर कारवाई की जाएगी।

पुलिस अधिक्षक ने कहा कि कल गंगा दशहरा भी है। इसको लेकर अर्लट भी रहना है। सभी महत्वपूर्ण प्वाईट पर दण्डाधिकारी और पुलिस फोर्स की प्रतिनियुक्ति की जा रही है।

प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह ने सभी को बकरीद पर्व की अग्रिम बधाई दी है। उनहोनें पेयजल के लिए चौक-चौराहो पर प्याउ लगाने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। उन्होने कहा कि बिजली की अबाध आपूर्ति की जाए। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

अनुमण्डल बार शाति समीति के सदस्यों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डीडीसी, सभी एसडीएम,

सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंबलाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.