April 25, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पत्नी की किडनी हुई खराब पति दुसरी शादी रचाने को तैयार।

 

पत्नी की किडनी हुई खराब पति दुसरी शादी रचाने को तैयार।

गोरौल थाना क्षेत्र के विशुनपुर अड़रा गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है.
इस सम्बंध में एक प्राथमिकी भी दर्ज कराया गया है.
दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित विशाखा कुमारी ने बताई है कि उसका विवाह वर्ष 2013 मे गोरौल थाना के विशनपुर अडरा गाँव मे बड़े हि धूमधाम से किया था. उसके पिता ने लाखो रूपये नगद और सामान सहित एक वाइक भी उपहार स्वरूप दिया था.
विवाह के बाद विशाखा ने एक पुत्री को जन्म दिया. उसके बाद से उसके ससुराल वालों ने 15
लाख रूपये की मांग करने लगा. इसपर दबाब बनाने के लिये ससुराल मे सास और परिवार के लोग तरह तरह से उसे प्रताड़ित करने लगे. साथ ही उसके साथ मारपीट भी ससुराल वाले करते थे. हालत यह है की विवाहिता की एक किडनी खराब हो गई
है. पीड़िता

मौत से जिंदगी की जंग लड़ रही है.
विशाखा के ससुराल वालों की नजर उसके मैके कि सम्पति पर लगी हुई है.
उसके ससुराल वाले बोलते है की वहां की कुछ जमीन मेरे परिवार के नाम करा दो. विशाखा का ईलाज दिल्ली एम्स मे चल रही है.
उसे डायलसिस भी किया जाता है.
इस दौरान दिल्ली के तीसहजारी न्यायलय ने उसके पति को प्रति महीने दस हजार रूपये देने का आदेश दिया था.
बताया गया है की इस वर्ष मार्च से वह भी देना बंद कर दिया है.
उसका पति की दूसरी शादी करने के लिए कई जगह बातचीत चल रही है.
इसकी खबर मिलते ही उसके मैके वालों ने विशाखा को वैशाली एस पी से मिलकर एक आवेदन दिया. एस पी ने गोरौल थानाध्याक्ष को इस मामले मे तुरंत एफ आई आर दर्ज कर करवाई करने का आदेश दिया था,
जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया. विवाहिता के भाई ने बताया की किडनी प्लांटेसंन पर 20 लाख खर्च आ रहा है. साथ ही उसकी एक 8 वर्ष की पुत्री है.
इधर केश होने की सूचना से ससुराल वालों मे खलबली मची हुई है.
इस मामले में पति श्रवण कुमार, सास निरसा देवी , देवर पवन कुमार एवं अरुण कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है .
अपर थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया की मामला दर्ज कर लिया गया है. दोषियों को गिरफ्तार करने के लिये छापेमारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.