भारत और नेपाल के बीच मूलरूप से बेटी एवं रोटी अर्थात सांस्कृतिक एवं आर्थिक संबंध है:शशि भूषण कुमार
भारत और नेपाल के बीच मूलरूप से बेटी एवं रोटी अर्थात सांस्कृतिक एवं आर्थिक संबंध है:शशि भूषण कुमार
……………………..
*15 जून को नेपाल की राजधानी काठमांडू में इंडो-नेपाल फ्रेंडशिप बैंक्वेट-2024 में नेपाल और भारत के विभिन्न प्रांतों से 100 प्रतिनिधियों शामिल हुए इस चर्चा में*
भारत और नेपाल के बीच मैत्री संबंध को लेकर 15 जून शनिवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में इंडो-नेपाल फ्रेंडशिप बैंक्वेट-2024 का शानदार आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में भारत की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में भारत हाजीपुर वैशाली निवासी नेपाल मैत्री संघ के प्रवक्ता सह सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चैप्टर बिहार के अध्यक्ष, मानवाधिकार टुडे के संपादक वरिष्ठ पत्रकार शशि भूषण कुमार को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत और नेपाल के बीच आर्थिक, सामाजिक,सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सम्बन्धों का आदान-प्रदान वर्षों-वर्ष से रहा है। भारत और नेपाल के बीच मूलरूप से बेटी एवं रोटी अर्थात सांस्कृतिक एवं आर्थिक संबंध है।दोनों देशों के बीच सीमाओ से यातायात पर अभी कोई प्रतिबंध नहीं रहा है। इनके संबंध को इससे भी समझा जा सकता है कि भारत में लोकतंत्र की जननी वैशाली,पाटलिपुत्र और बोधगया में भागवान बुद्ध नेपाल के लुम्वनी से भारत आये बौद्ध धर्म और संस्कृति का प्रचार किये तब भी कोई पासपोर्ट या बीजा (बिना रोक -टोक) की जरूरत परी और आज भी हम भारत से नेपाल आते जाते है तो इसकी जरूरत नहीं होती है।आगे उन्होंने कहा कि हम अपना मित्र बदल सकते है अपना परोसी इसी लिए तो भारत के ओजस्वी और तेजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी ने सभी परोसी देशो से मधुर संबंध स्थापित करने का भरसक प्रयास किया है। मोदी सरकार में कई द्विपक्षीय वार्ता हुई है जिसमें भारत के रक्सौल और काठमांडू के बीच सामरिक रेल लिंक एवं मोतिहारी से नेपाल के बीच oil पाईप लाइन बिछाने पर भी सहमती बनी है।अर्थात सामाजिक और आर्थिक विनिमय बिना किसी गतिरोध के चलता रहा है।ये सभी बातें कई मायनों में भारत-नेपाल के नजदीकी को दर्शाता है।
