हर्षोल्लास के साथ मनाया बकरीद का पर्व।
हर्षोल्लास के साथ मनाया बकरीद का पर्व।
सोमवार को देश के मुसलमान भाइयो का बलिदान समर्पण के प्रतीक पर्व ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शान्ति पूर्ण माहौल में मनाया गया.
क्षेत्र के गोरौल,मानपुरा, हरशेर ,भिखनपुरा,गुलजार बाग, कटहरा,प्रेमराज, शराबजल,हुसैना,इनायत नगर,गोढ़ीया, बेलवर,अन्धारीगाछी,बकसामा,
पोझा, कोइरीगांव सहित अन्य गांवो के मुसलमान भाइयो ने स्न्नान कर नए वस्त्र घारण कर पास के मस्जिदों एवं ईदगाहों में जाकर नमाज अदा किया . इसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की एक दूसरे को बधाई दी गयी . जगह जगह पर बकरे की कुर्बानी भी दिया गया. कुर्बानी पर प्रकाश डालते हुए मौलाना नसीम , जाहिद वारसी, अनवारुल हक, मो अंसार अहमद, मो इरसाद अहमद, तरन्नुम प्रवीण, रुकसाना खातून, जावेद आलम सहित कई मुसलमान भाइयो ने कहा कि कुर्बानी अल्लाह को पसंद है.अल्लाह के बन्दे द्वारा अल्लाह के हुक्म पर अपने सबसे अजीज जिगर के टुकड़े को बिना किसी शिकवा शिकायत के कुर्बानी देने की परंपरा पहले के जमाने मे थी,लेकिन अब हमलोग बकरे को बड़े ही प्यार मोहब्बत और श्रद्धा के साथ पाल पोशकर बड़ा करते है और उसे ही अजीज जिगर के टुकड़ा मानकर कुर्बानी देते है जिससे अल्लाह ताला प्रशन्न हो जाते है. कुर्बानी का जानवर स्वास्थ्य और बे ऐब होना चाहिए इसी तरह कुर्बानी का जानवर खरीदने के लिए पैसा हक हलाल का होना चाहिए हराम के पैसे कुर्बानी जायज नही होगी, और नही कर्ज लेकर कुर्बानी करना करना चाहिए, मुसलमान भाईयों को बकरीद पर्व के अवसर पर पुर्व शिक्षा मंत्री वृषण पटेल , राजद नेता चितरंजन गगन, विधायक सिद्धार्थ पटेल, मुख्य पार्षद नागेंद्र दाश , उप मुख्य पार्षद धनमति देवी, प्रमुख मुन्ना कुमार, उप प्रमुख रोहित पटेल, मुखिया जानकी देवी दिपक सिंह, सरपंच मघू कुमारी सहित अन्य लोगों ने बधाई दी , इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए
लिए स्थानीय प्रशासन काफी चौकसी बरत रही थी.
