April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

तुर्की ओपी थाना चोरी के बाइक के साथ दो शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*·

*तुर्की ओपी थाना चोरी के बाइक के साथ दो शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*·

जाहिद वारसी
मुज़फ़्फ़रपुर : जिले के तुर्की थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां कई बाइक चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपी को चोरी के बाइक के साथ धर दबोचा है. जानकारी के अनुसार जिले के तुर्की ओपी अध्यक्ष राम विनय को गुप्त सूचना मिली की कई बाइक चोरी मामले का अभियुक्त थाना क्षेत्र के छाजन गांव निवासी चंदन कुमार और रिकी रंजन बाइक चोरों का मास्टरमाइंड है.

सूचना मिलते ही तुर्की ओपी अध्यक्ष ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा इनकी निशानदेही पर अलग-अलग जगह से चोरी की गई 4 बाइक को पुलिस ने बरामद किया है.

पूरे मामले की पुष्टि करते हुए तुर्की ओपी अध्यक्ष राम विनय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के छाजन से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया इनकी निशानदेही पर चार अलग-अलग जगहों से चोरी की गई बाइक बरामद की गई है पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.