April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विश्व योग दिवस पर महुआ में जगह-जगह किया गया योगाभ्यास

विश्व योग दिवस पर महुआ में जगह-जगह किया गया योगाभ्यास
महुआ। रेणु सिंह
विश्व योग दिवस पर शुक्रवार को महुआ में जगह-जगह लोगों ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर लोगों की भीड़ योग करने के लिए पहले सुबह से ही होती रही।
यहां सूरतपुर स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल पर प्राचार्य शंकर कुमार के निर्देशन में विश्व योग दिवस को यादगार रूप में मनाया गया। यहां पर स्कूली बच्चे प्राणायाम से लेकर विभिन्न योग किए और लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। महुआ गांधी मैदान और अनुमंडल अस्पताल पर योग शिक्षक आशीष कुमार के द्वारा लोगों को योग सिखाया गया। यहां गांधी मैदान में सभापति नवीन चंद्र भारती, उपसभापति रोमी यादव, व्यापारी संघ के सदस्य आदि के साथ काफी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। कन्हौली में आरोग्य भारती के द्वारा अभय कुमार आज के निर्देशन में योगाभ्यास कराया गया। सृजन स्कूल छतवारा में बच्चों ने योग किया। यूएमएस मकसूदपुर ताज, रसूलपुर मुबारक परसोनिया, सरसई, कड़ियो, गद्दोपुर, हरपुर फुलवरिया आदि स्थानों पर योगाभ्यास कराया गया। ह्यूमन डेवलपमेंट सोसाइटी के द्वारा शक्तिपीठ गोविंदपुर, गायत्री शक्तिपीठ रानीपोखर डुमरी में योग कराया गया। विश्व योग दिवस को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.