रेलगाड़ी के चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी.
हाजीपुर – मजफ्फरपुर रेलखंड के गोरौल रेलवे स्टेशन से दक्षिण गुमटी संख्या 24 एवं 25 के बीच शुकवार को रेलगाड़ी के चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नही हो सकी है . महिला लाल हरे रंग की साड़ी एवं लाल रंग की ब्लाउज पहनी हुई थी , मृतक महिला के स्व से थोड़ी दूरी पर बिड़ी माचिस एवं एक नया हवाई चप्पल बुलू रंग पड़ा था,
दघटना के सम्बंध में बताया गया है कि हाजीपुर की ओर से आ रही क्लौन एक्सप्रेस गाड़ी के चपेट में महिला आ गयी. ,जिससे उक्त महिला की मौत हो घटनास्थल पर ही हो गयी .
प्रभारी थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा. मृतक महिला की पहचान अभी तक नही हो सकी है.
स्टेशन मास्टर अंकित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि लगभग एक 70 वर्षीय महिला की मौत हो गयी है. शव को गोरौल पुलिस को सुपुर्त कर दिया गया है.
