एनकेएस कॉलेज के आधुनिक कार्यालय का हुआ उद्घाटन ।
एनकेएस कॉलेज के आधुनिक कार्यालय का हुआ उद्घाटन ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
सहदेई बुजुर्ग (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के अंधराबर चौक ,पहाड़पुर तोई स्थित नितेश कुमार स्मारक महाविद्यालय का आधुनिक कार्यालय का उद्घाटन संपन्न हुआ। आधुनिक कार्यालय में कार्यालय कर्मियों को बैठने की सुविधा, गर्मी को देखते हुए वातानुकूलित कमरा, पानी तथा छात्र छात्राओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस तपिश भरी गर्मी में भी विद्यार्थी आरामपूर्वक कार्यालय संबंधी कार्य को पूरा कर सकते हैं। कार्यालय कर्मियों ने भी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि कार्य करने में पहले काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जो अब आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित कार्यालय होने कारण अब सभी कर्मचारी एवं विद्यार्थी को इसका लाभ मिल सकेगा ।इस मौके पर सर्वप्रथम प्रोफेसर सत्य प्रकाश ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की तथा प्रसाद वितरण किया ।उपस्थित कार्यालय कर्मियों में दीपक कुमार, कुंदन कुमार ,विकास कुमार,जय कुमार, प्रोफेसर सत्य प्रकाश ,प्रोफेसर लाल बाबू राय, प्रोफेसर राजनाथ राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
