महुआ में चार दिवसीय डे नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज
महुआ में चार दिवसीय डे नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज
अतिथियों ने फीता काटकर प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, वॉलीबॉल देखने के लिए उमरी खेल प्रेमियों की भीड़
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय वैशाली विद्यालय परिसर में सोमवार को चार दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता में पहले दिन छह टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
जन सुराज के जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन संगठन के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, संरक्षक चंद्रदेव सिंह, सभापति लालदेव कुशवाहा, राम नारायण सिंह, अरशद हुसैन, कमाल पाशा, संजू देवी, श्वेता पांडे, पिंकी विप्लवी, अमर पटेल, कृष्णा सोनी, विनय पासवान, अरुण बैठा, सुधीर मालाकार, शंकर कुमार आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से आपसी प्रेम और प्रतिस्पर्धा बढती है। खेल दो टीमों के खिलाड़ियों को एक सूत्र में जोड़ने का काम करती है। उन्होंने खेल को आपसी प्रेम, भाईचारा और अपना के रूप में खेलने की अपील की। यहां डे नाइट प्रतियोगिता के प्रथम सत्र में हाजीपुर और बिदुपुर टीम के बीच शानदार मुकाबला हुआ। इसमें बिदुपुर 25 अंक तो हाजीपुर 07 अंक, वहीं दूसरे सत्र में भी बिदुपुर 25 तो हाजीपुर 16 अंक पर सिमट कर रह गई। बताया गया की 27 जून तक चलने वाली वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न प्रखंडों से प्रतिभागी भाग लेंगे। बताया गया कि खिलाड़ियों को हौसला अफजाई करने के लिए यह प्रतियोगिता कराई जा रही है।
