April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

इंटर सिटी सवारी गाड़ी का परिचालन पुन शुरू।

 

इंटर सिटी सवारी गाड़ी का परिचालन पुन
शुरू।
सिवान से चलकर समस्तीपुर तक जाने वाली इंटरसिटी सवारी गाड़ी का परिचालन पुन 4 वर्ष वाद सोमवार से शुरू हो गयी है. वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल ने गोरौल रेलवे स्टेशन पर पहुचकर गाड़ी के चालक एवं उप चालक को फुलों की माला पहनाकर और अंगबस्त्र देकर स्वागत किया.
उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल्द ही इस स्टेशन पर अन्य गाड़ियों की ठहराव के लिए कार्य किया जायेगा.
जो गाड़ी भगवानपुर रेलवे स्टेशन पर रुकती है उसका ठहराव गोरौल में करने हेतु हमलोग प्रयास कर है.
दैनिक यात्रियों ने बताया कि इस गाड़ी के परिचालन से ख़ुशी है तो दूसरी ओर दुःख भी है. दुःख इस बात का है की पहले इसका समय गोरौल मे पहले 8.40 सुबह हुआ करता था. अब इस ट्रेन का का समय गोरौल मे 9.52 हो गया है. इस से दैनिक यात्रियों मे दुःख है. इस समय से सरकारी कार्यालय जाने बाले, न्यायलय मे जाने बाले अधिवक्ताओ को कोई फायदा नहीं है. छात्र ,छात्राएं स्कुल -कालेज मुज़फ्फरपुर मे कोचिंग जाने बालो को कोई फायदा नहीं है. इस ट्रेन को शुरू करने के लिये स्थानीय लोग और दैनिक यात्री संघ ने दर्जनों वार स्टेशन पर धरना दिया था. सांसद वीणा देवी भी पहल की. समय को छोड़ दे उसके बाद भी स्थानीय लोगो मे ख़ुशी है. यहां के सभी तबकों के लोगो की मांग है की एक ट्रेन मुज़फ्फरपुर के लिये सुवह 8 से साढ़े 8 बजे के बीच दिया जाये.
बहरहाल सोमवार को ट्रेन संख्या 55122 लगभग 40 मिनट लेट से गोरौल पहुची थी. . यह ट्रेन सिवान से चलकर समस्तीपुर तक चलेगी. इस दौरान भाजपा नेता अजीत पांडेय, जिला पार्षद रूबी देवी, भगवान सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.