April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चार दिवसीय जन सुराज वॉलीबॉल डे नाइट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन ।

चार दिवसीय जन सुराज वॉलीबॉल डे नाइट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ (वैशाली) जन सुराज के तत्वाधान में चल रहे चार दिवसीय डे नाइट जन सुराज वॉलीबॉल टूर्नामेंट महुआ स्थित वैशाली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में जिले के विभिन्न हिस्सों से भाग ले रहे खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । दूसरे दिन चल रहे मैच में हाजीपुर ,वैशाली, पटेढ़ी बेलसर ,पातेपुर , जंदाहा ,सहदेई बुजुर्ग, महुआ ,चेहरा कला सहित कई प्रखंडों के खिलाड़ियों ने भाग लिया ।संपन्न हुए मैच में हरपुर रॉयल ने 25 /11, 25 /20 से पटेरी बेलसर शिकस्त दी ।दूसरे मैच में सिपेट सेवन स्टार हाजीपुर के टीम ने महाकाल इलेवन वैशाली को 25/4 ,25 /12 से हराया ।तीसरे मैच में रामजय स्पोर्टस अकादमी के खिलाड़ियों ने आईबीपी सहदेई बुजुर्ग की टीम को 25/23 ,25/19 से हराया। चौथे मैच में पातेपुर ने बहुआरा की टीम को 25/9 ,25/11 से शिकस्त दिया ।टूर्नामेंट में निर्णायक के रूप में अंकुश कुमार,रॉबिंस कुमार, सुधांशु कुमार उपस्थित थे। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र, वॉलीबॉल, नेट देकर जिला प्रवक्ता सुधीर मालाकार , जिला उपाध्यक्ष सह टूर्नामेंट प्रभारी धनंजय सिंह, जानेमाने पत्रकार नसीम रब्बानी, महिला नेत्री पिंकी विप्लवी ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। 24 से 27 जून तक चलने वाले चार दिवसीय डे नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट में जिले के 30 टीम भाग ले रही है। जिसमें दूसरे दिन 10 टीमों ने अपना-अपना भाग आजमाया, जिसमें 5 टीमों को क्वालीफाई किया। कार्यक्रम संयोजक धनंजय सिंह ने बताया कि यह टूर्नामेंट जिला स्तरीय है, इसका आयोजन वैशाली जन सुराज की ओर से की गई है ,ताकि जिले के ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने में कामयाबी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.