जन सुराज डे नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिताब पातेपुर ने जीता ।
जन सुराज डे नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिताब पातेपुर ने जीता ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली) स्थानीय वैशाली उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में संपन्न हुए चार दिवसीय जन सुराज वॉलीबॉल डे नाइट टूर्नामेंट का आखिरी खिताब पातेपुर की टीम ने अपने नाम किया। बताते चले की 24 से 27 जून तक आयोजित जन सुराज डे नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट में चौथे दिन खेले गए सेमीफाइनल में बिदुपुर की टीम ने भगवानपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई, वहीं पातेपुर की टीम ने पकौली को हराकर अपने मजबूती दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला बड़ा ही रोमांचक रहा, जिसमें पातेपुर के खिलाड़ियों ने 25/16, 25 /20 के अंतराल से बिदुपुर के टीम को शिकस्त देते हुए फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। विजेता टीम को₹5000 , टॉफी ,प्रशस्ति पत्र दिए गए, जबकि उपविजेता टीम को ढाई हजार रुपए ,टॉफी, प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा गया। वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजन के संयोजक सह जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि यह मैच जिले के विभिन्न हिस्सों के टीम के बीच में कराया गया था, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए जन सुराज का यह प्रयास आने वाले समय में मिल का पत्थर साबित होगा। फाइनल मुकाबला के पुरस्कार वितरण समारोह में जन सुराज के जिला सभापति लालदेव कुशवाहा, महुआ प्रखंड सभापति हरिवंश ठाकुर ,जिला महासचिव राजदेव ठाकुर, जिला प्रवक्ता सुधीर मालाकार ,महिला अध्यक्ष संजू देवी ,पिंकी विप्लवी ,युवा जिला अध्यक्ष अंजन कुमार सिंह, डॉक्टर सुमन सिंहा ,महुआ अनुमंडल सचिव कन्हाई झा, महुआ अनुमंडल उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ,युवा क्लब कोऑर्डिनेटर मंजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही।
