June 24, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

दरभंगा नगर कांग्रेस कमिटी, का एक दिवसीय धरना हुई।धरना की अध्यक्षता राजा अंसारी ने किया।           

दरभंगा नगर कांग्रेस कमिटी, का एक दिवसीय धरना हुई।धरना की अध्यक्षता राजा अंसारी ने किया।                         रिपोर्ट गुडडू राज, दरभंगा

दरभंगा: कांग्रेस कार्यालय फैजुललाह उर्दु बाज़ार में जल जमाव की समस्या के निदान हेतु जिसमें मुख्य रुप से वार्ड 29, 28, 25, 17, 04 के जल निकासी पर जोड़ दिया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए सैयद तनवीर ने कहा वर्षा के मौसम व पानी लगने का शायद इंतज़ार करती है, जिसके नाम पर फंड एकत्रित कर बंदरबांट किया जा सके।
सभा को सम्बोधित करते हुए वार्ड 29 के पूर्व प्रत्याशी व राजद नेता मो॰ कमरेआलम ने कहा कि विगत दस सालों से वार्ड 29 में जल जमाव की समस्या बनी रहती है। निगम चाहती तो समय रहते नाला उगाही करती रहती तो यह समस्या उत्पन्न नहीं होती। नगर निगम अगर जल्द से जल जल निकासी नहीं की गई तो महानगर राजद व दरभंगा नगर कांग्रेस संयुक्त रुप से आंदोलन तेज़ करेगी।
बैठक को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष साजिद हुसैन ने कहा पिछले तीन महिनो से नाला खोदकर उस पर काम आरंभ नही हुई है जिसके कारण वार्ड 29 के उर्दु बाज़ार मोहल्ले में जल जमाव है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए महानगर राजद अध्यक्ष रमाशंकर सहनी ने कहा कि वार्ड, 28 में जो पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है वह घटिया निर्माण किया जा रहा है। इसके गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए। वार्ड 27 में जल जमाव की एक बड़ी वजह ठेकेदार द्वारा पंपिंग सेट पानी फेकना भी एक बड़ा कारण है।
सभा को सम्बोधित करते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजा अंसारी ने कहा कि पुरा शहर जल मग्न बना हुआ है।नगर निगम जल निकासी की व्यवस्था करे, अन्यथा सारे शहर को डबरो का शहर घोषित कर दिया जाए।
वार्ड 28 के मोहल्ला मोगलपुरा व मौलगंज मदारपुर सालो भर गंदा पानी लगा रहता है इसकी निकासी की सुचारू व्यवसथा की जाए।
बैठक को सम्बोधित करने वालों में मों कमरेआलम राजद व वार्ड नंबर 29, के पुर्व उम्मीदवार,सैयद तनवीर युथ नेता कांग्रेस, साजिद हुसैन उपाध्यक्ष नगर कांग्रेस, मो. उजैर अनवर, नगर सचिव, अकबर अली खान सचिव राजद के प्रह्लाद मंडल,हसनैन बाबा नगर सचिव, वसीम अंसारी, जसीम अंसारी अध्यक्ष नगर कांग्रेस 39, इर्शाद अहमद, निसार अंधारी, कमर आलम, वसीम सेख़, व आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.