April 26, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुलिस ने पकड़ुआ विवाह के लिए अपहरण कर ले गए युवक को शादी के मंडप से किया बरामद.

पुलिस ने पकड़ुआ विवाह के लिए अपहरण कर ले गए युवक को शादी के मंडप से किया बरामद.

वैशाली ,पातेपुर के तिसिऔता थाना की पुलिस ने पकड़ुआ विवाह के लिए अपहरण कर ले गए युवक को शादी के मंडप से बरामद कर युवक का कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी में जुटी है। पुलिस इस मामले में युवक के पिता के आवेदन के आधार पर शादी कराने वाले अगुआ के विरुद्ध नामजद तथा छह अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्येंद्र सत्यार्थी ने बताया कि बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव निवासी रामलाल राय के पुत्र प्रिंस कुमार को गांव के ही एक व्यक्ति ने पकड़ुआ विवाह कराने के लिए अपहरण कर लिया था। युवक के अपहरण की शिकायत उसके पिता ने पुलिस से की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सूचना के आधार पर समस्तीपुर जिले के हलई ओपी क्षेत्र के एक गांव में छापेमारी कर विवाह के मंडप से युवक को बरामद कर लिया है। बताया गया कि शादी से पहले ही पुलिस ने युवक को अपने अभिरक्षा में ले लिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में युवक के पिता द्वारा पुलिस को दिए आवेदन के आधार पर युवक का अपहरण करने वाले अगुआ को नामजद करते हुए छह अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.