April 25, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विधायक डॉ मुकेश रौशन ने किया महुआ अनुमंडल अस्पताल के औचक निरीक्षण ,कई डॉक्टर फरार मिले।

विधायक डॉ मुकेश रौशन ने किया महुआ अनुमंडल अस्पताल के औचक निरीक्षण ,कई डॉक्टर फरार मिले।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ (वैशाली )अनुमंडल अस्पताल में उस वक्त अफरा तफरी मच गई ,जब स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रौशन ने अनुमंडल अस्पताल का दौरा किया ।उस वक्त डॉक्टर कई डॉक्टर अपने ड्यूटी से गायब मिले ,वहीं अन्य अस्पताल कर्मी भी मौके पर फरार मिले ।चारों तरफ गंदगी का अंबार देख विधायक गुस्से से आग बबुला हो गए ।उन्होंने वहां पर तैनात अस्पताल कर्मी की क्लास लगाई ।बताते चलें कि महुआ अनुमंडल अस्पताल में व्याप्त अनियमितता कोई नई नहीं है। डॉक्टर का समय से न आना, मरीज के साथ दुर्व्यवहार करना, यह तो आए दिन की खबर होती रहती है। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि कोरोना काल में अस्पताल परिसर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट केवल हाथी के दांत साबित होता दिखाई दे रहा है। जिसका कोई उपयोग देखने को नहीं मिल रही है डॉक्टर तथा अस्पताल कर्मियों की मनमानी महुआ अनुमंडल अस्पताल की सबब बन गई है। महुआ विधायक द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के बाद कुछ दिनों तक ठीक-ठाक चलेगा पुनः फिर वही व्यवस्था, वही मरीजों के साथ व्यवहार होता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.