April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में हिस्सा

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में हिस्सा

बिदुपुर। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिदुपुर प्रखण्ड में भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत मजलिसपुर में किया गया एवं सहदुल्लहपुर धोबौली,चेचर,मनीयारपुर , खरीका,चकसिकन्दर कल्याणपुर पंचायत में पीपल,बड़गद, आंवला,नीम एवं बेल का पेड़ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लगाया।एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत करते हुए भाजपा नेता हरेश कुमार सिंह ने कहा कि विगत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने राष्ट्रीय राजधानी के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का वृक्ष लगाकर लोगों से अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाने का आह्वान किया था। पीपल, बड़गद, आंवला, नीम एवं बेल के पेड़ का आध्यात्मिक महत्व के साथ साथ पर्यावरण संतुलन में अतुलनीय योगदान है

एवं भाजपा कार्यकर्ता आम लोगों के साथ मिलकर विधानसभा क्षेत्र के सभी बुथों पर कम से एक पेड़ लगाएंगे एवं पर्यावरण संतुलन में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता चन्द्रकान्त भास्कर, दीनबंधु झा,मो रुस्तम, पंकज कुमार पंकज, मुकेश यादव,आमोद कुमार शर्मा, रत्नेश सिंह, अरुण सिंह (कइला), विकास कुमार,छोटु कुमार,पिन्टु सिंह,निशान्त कुमार,शिवम कुमार, शेखर सिंह,राजा कुमार, नीतीश कुमार, कमलेश्वरी सिंह, अजय सिंह, अंशु कुमार, बबलू कुमार,जीवट शर्मा,अमर कुमार,सत्यम कुमार, राजीव कुमार, आशुतोष कुमार सहित काफी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में हिस्सा लिया एवं पर्यावरण संरक्षण में पेड़ लगाने का संकल्प लेते हुए आम लोगों से भी पेड़ लगाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.