April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्कूल में बच्चों को दिए गए माउथ फ्रेशनर और टूथपेस्ट

स्कूल में बच्चों को दिए गए माउथ फ्रेशनर और टूथपेस्ट
महुआ। रेणु सिंह
स्कूल में बच्चों को मिड डे मील के साथ-साथ अब दांत को साफ रखने के लिए टूथपेस्ट और माउथ फ्रेशनर भी दिए जा रहे हैं। यह पाकर बच्चे खुशी से फूला ना समा रहे हैं।
एकता शक्ति फाउंडेशन के द्वारा हाजीपुर के एक विद्यालय में बच्चों को माउथ फ्रेशनर दिए गए। यह मिलते ही बच्चे खुशी से भरे गए। वही भगवानपुर प्रखंड के दो विद्यालयों में टूथपेस्ट बच्चों के बीच वितरण किया गया। भगवानपुर प्रखंड की एमडीएम इंचार्ज रजनी कुमारी ने बताया कि यहां भगवानपुर के दो विद्यालयों में 300 बच्चों के बीच टूथपेस्ट का वितरण किया गया है। टूथपेस्ट पाकार बच्चे काफी खुशी से भर गए हैं। बताया गया कि एकता शक्ति फाउंडेशन की ओर से बच्चों को दोपहर की भोजन के साथ-साथ अन्य सामान भी दिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.