April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पर्यावरण के संतुलन के लिए वृक्ष लगाना जरूरी : उमेश कुशवाहा।

पर्यावरण के संतुलन के लिए वृक्ष लगाना जरूरी : उमेश कुशवाहा।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली (हाजीपुर )जिले के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड अंतर्गत अंधराबर चौक ,पहाड़पुर तोई स्थित बालेश्वर सिंह सुदामा देवी महाविद्यालय के तत्वावधान में वृक्षारोपण महोत्सव का आयोजन किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष व बीस सूत्री उपाध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आम का पेड़ लगाकर वन महोत्सव का शुभारंभ किया । समारोह को संबोधित करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि आज जिस प्रकार वैश्विक तापमान बढ़ता जा रहा है, अवैध रूप से वृक्षों की कटाई हो रही है ,हमारी पर्यावरण असंतुलित होती जा रही है, वैसे स्थिति में पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की आवश्यकता है।

यदि हम एक पेड़ काटते हैं तो उसकी जगह दो पेड़ लगाना चाहिए ।हमे अपने जन्मदिन या शुभ कार्यों पर या फिर अपने माता-पिता की याद में वृक्ष लगाए और पर्यावरण को बचाने का हर संभव प्रयास करें ।इसी में सभी जीव जगत की भलाई है ।समारोह में महाविद्यालय के निदेशक अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह ने उमेश कुशवाहा को शॉल एवं बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर महुआ विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे डॉ उमाशंकर निराला ,डॉ बी एन शर्मा , दिनेश सिंह ,कैलाश सिंह ,राकेश सिंह, जयंत कुमार सिंह, नागेंद्र ठाकुर, अनूप लाल सिंह मुखिया ,वरिष्ठ जदयू नेता संतोष कुमार सिंह, रामनाथ रमन ,मुकेश रे ,नंदलाल सिंह, विकास, बलदेव सिंह ,राजेंद्र साहनी ,लालू राय ,गोनौर सिंह, धर्मेंद्र साहनी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.