April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हर्षोल्लास के साथ मनी जदयू नेता जागेश्वर राय का जन्मदिन, गण्यमान लोगों ने दी बधाई।

हर्षोल्लास के साथ मनी जदयू नेता जागेश्वर राय का जन्मदिन, गण्यमान लोगों ने दी बधाई।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

हाजीपुर (वैशाली) जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव व जे आर ए ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के निदेशक जागेश्वर राय का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ उनके निवास पहाड़पुर गोरीगम्मा में आयोजित की गई। इस अवसर पर श्री राय ने अपने राजनीतिक शुभचिंतकों के साथ केक काटकर एक दूसरे को बधाई देकर जन्मदिन की मुबारकबाद स्वीकार की। जन्मदिन की बधाई देने वालों में वैशाली जिले के वयोवृद्ध सहकारिता नेता व पूर्व विधान पार्षद विशुनदेव राय, महनार के पूर्व विधायक जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष व बीस सूत्री प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ,कुढ़नी के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा, मुजफ्फरपुर से विधान पार्षद दिनेश सिंह के साथ-साथ अन्य गण्यमान राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां मौजूद थीं। इस अवसर पर विभिन्न पंचायत से आए पंचायत प्रतिनिधि गण, विभिन्न दल के राजनीतिक नेता और कार्यकर्ता के साथ-साथ बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित लोगों के प्रति जागेश्वर राय ने अभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे जन्मदिन के अवसर पर आप सबों की उपस्थिति ,आप सबों का प्यार ,स्नेह ,आशीर्वचन हमें एक नई ऊर्जा देने का कार्य करता है ।जीवन का हर क्षण समाज के लोगों के साथ जोड़कर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है, क्योंकि आप सबों के आशीर्वचन से हमें शक्ति मिलता है ।उम्मीद है आने वाले समय में आप सबों का स्नेहा व प्यार मिलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.