जदयू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय का धूमधाम से मना जन्मदिन
जदयू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय का धूमधाम से मना जन्मदिन

महुआ। रेणु सिंह
जदयू के प्रदेश महासचिव और जेआरए ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के निदेशक जागेश्वर राय का जन्मदिन महुआ के मानपुरा स्थित संट जॉन्स एकेडमी पर शुक्रवार की रात धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और केक काटकर लंबी आयु के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
जन्मदिन के मौके पर वैशाली के केशोपुर स्थित सेंट जॉन्स एकेडमी पर स्कूली बच्चों द्वारा उनके सम्मान में भव्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसे देखकर लोग खुशी से भर गए। स्कूल के छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए गए। जन्मदिवस के अवसर पर हिंदुस्तान मीडिया के नवनीत कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए लंबी उम्र के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की।
वही शाम में केक काटकर लोगों ने उनका जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मुजफ्फरपुर के जाने-माने और वैशाली के सांसद वीणा सिंह के पति के अलावा पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, कोऑपरेटिव के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव राय, सेंट जॉन्स एकेडमी के आरती राय, पायल, लक्ष्य इंटरनेशनल के रामप्रवेश राय, विशुनदेव राय, अमित कुमार, राजन कुमार, माला यादव, एनआर न्यूज़ के रेणु सिंह, डॉ सोनेलाल राय, विनोद कुमार सुमन, धर्मेंद्र कुमार आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।
